अंबाला में SHO पर जानलेवा हमला मामला; CIA-1 ने 2 आरोपियों को दबोचा, CCTV में कैद वारदात से खुला राज
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 02:27 PM (IST)
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला शहर में बीती 3 अक्टूबर की रात को नग्गल थाना SHO सुरेश कुमार पर हुए हमले मामले में CIA 1 ने 2 युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। आज सीआईए 1 की टीम दोनों गिरफ्तार युवकों निखिल और लक्की पंडित को लेकर उस मौके पर पहुंची जहां SHO सुरेश कुमार पर हमला किया गया था।
गौरतलब है कि मटहेड़ी गांव में कुछ युवकों द्वारा 1 युवक से मारपीट की जा रही थी तो मौके बावर्दी गुजर रहे SHO सुरेश कुमार ने झगड़ा छुड़वाने की कोशिश की लेकिन कुछ युवकों ने चाकू और पत्थरों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। इस पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी। फिलहाल अभी इस मामले में 2 से 3 मुख्य अपराधियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
3 अक्टूबर की रात हुई थी वारदात
अंबाला शहर के मटहेड़ी गांव में 3 अक्टूबर की रात हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे। जानकारी के मुताबिक, गांव में कुछ युवक एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान मौके से वर्दी में गुजर रहे नग्गल थाना SHO सुरेश कुमार ने बीच-बचाव करते हुए झगड़ा शांत करवाने की कोशिश की।
पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद

आरोप है कि झगड़ा छुड़वाने पहुंचे SHO पर ही कुछ युवकों ने चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए CIA-1 की टीम ने दो युवकों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और वारदात से जुड़े तथ्यों की जांच की।
हालांकि, इस मामले में अभी पुलिस की कार्रवाई जारी है। वारदात में शामिल बताए जा रहे दो से तीन अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की माने तो पकड़े गए युवक मारपीट के झगड़ो में पहले भी शामिल रहे है और आदतन अपराधी हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)