इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में हरियाणा देश में टॉप पर: गोयल

4/12/2018 9:24:35 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिजीटल इंडिया’, तथा ‘स्किलिंग इंडिया’ अभियान को जिस निष्ठा से लागू किया जा रहा है। जिसमें उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है। 

हरियाणा में औद्योगिक नीतियों के सरलीकरण से व्यवसाय करने का माहौल निरंतर उत्कृष्ट बन रहा है। आज परिणामस्वरूप हरियाणा ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के मामले में देश भर में टॉप स्थान पर पहुंच गया है। मात्र एक साल में छठे स्थान से पहले स्थान पर पहुंचना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

उद्योगपतियों को सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की फीडबैक देने के लिए नया ‘रैपिड असेसमेंट सिस्टम’ शुरू किया गया जिसकी काफी प्रशंसा हुई। गोयल ने बताया कि प्रदेश में बिजनेस करने के लिए अच्छा माहौल बना है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 29121 करोड़ रुपए का नया निवेश हुआ। जिससे निजी औद्योगिक उद्यमों में 2 लाख 3359 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृृजित हुए।

Rakhi Yadav