हनीट्रैप के झूठे केस में 5 बेकसूर लोगों को फंसाने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

5/6/2018 6:13:09 PM

रेवाड़ी( मोहिंद्र भारती): हनीट्रैप के झूठे केस में 5 बेकसूर लोगों को फंसाने वाली महिला अारोपी को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। अारोपी महिला का साथी कोई और नहीं बल्कि एक पुलिकर्मी था। जो इस काम में महिला का पूरा साथ देता था। जानरकारी के अनिुसार मामला दो वर्ष पुराना है जब महिला 18 मार्च 2016 को थाना पहुंचती है और शिकायत देकर यह आरोप लगाती है कि उत्तम नगर के एक घर में उसे बंधक बनाकर 5 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गैंगरेप का मामला सामने आते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए उसने तुरंत मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें से दो आरोपी पेशे से अध्यापक थे। ये मामला शहर में बहुत चर्चा का विषय बना।    

यह मामला फलित शर्मा की अदालत में चला जिसमें 26 नवंबर 2017 को माननीय अदालत ने फैसला दिया तथा पांचों आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया।सुनवाई के दौरान 5 अारोपियों ने एक स्टिंग वीडियों पेश किया जिसमें महिला द्वारा समझौते के लिए 70 लाख रुपए की मांग की थी। जिसपर महिला का झूठ साबित हो गया और उसे दोषी करार दे दिया गया।अदालत ने  महिला के खिलाफ SP रेवाड़ी को जांच के आदेश दिए। जांच में सामने आया कि एक पुलिसकर्मी के साथ मिलकर सबकुछ पैसे एेंठने के लिए किया गया है। इस रिपोर्ट के अाधार पर न्यायाधीश ने दोनों अारोपियों के खिलाफ धारा 195 ,203 ,205, 389 तथा 120 बी में मामला दर्ज करने के आदेश दिए। तभी से महिला लगातार पुलिस के चकमा देकर फरार चल रही थी। 

जांच अधिकारी ने बताया कि अारोपी महिला को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

वहीं महिला की गिरफ्तारी के बाद अारोप मुक्त हुए अध्यापक ने कहा कहा कि आज उसे न्याय मिला है। अगर पुलिस पहले ही जांच सही करती तो उन्हें आज इतनी मानसिक प्रताड़ना नही उठानी पड़ती न्याय पाने के लिए बहुत कुछ खोया।
  

Deepak Paul