गत लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत के बने थे कई रिकार्ड

3/18/2019 9:40:44 AM

पानीपत (खर्ब): लोकसभा चुनाव के साथ ही नेताओं ने विधानसभा चुनाव पर भी नजर लगानी शुरू कर दी है। करनाल संसदीय क्षेत्र में 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें से पानीपत जिले में 4 विधानसभा हलके हैं जिनमें से पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहरी, इसराना व समालखा हलका शामिल हैं। गत लोकसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण से भाजपा को 77,083 वोट, कांग्रेस के अरविंद शर्मा को 24,006 वोट, इनैलो के जसविंद्र सिंह संधू को 20,046, बसपा के मराठा वीरेंद्र वर्मा 6,668 वोट मिले थे।  

गत लोकसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण हलके में 1,96,618 वोट में से ई.वी.एम. में 1,35,530 वोट पोल हुए थे। पानीपत शहरी हलके से भाजपा को 92,694, इनैलो को 6,533, कांग्रेस को 21,959, बसपा को 2,241 वोट मिले थे। पानीपत शहरी हलके के उस समय कुल वोट 1,99,357 में से ई.वी.एम. में 1,31,868 वोट डले थे। इसराना हलके से भाजपा को 45,737, कांग्रेस को 30,480, इनैलो को 22,816, बसपा को हलके में 11,790 रिकॉर्ड वोट मिले थे। इसराना हलके में कुल वोट 1,59,800 वोट में से 1,15,554 पड़े थे। वहीं, समालखा में भाजपा को 65,737, कांग्रेस को 31,231, इनैलो को 18,574, बसपा को 6,490 वोट मिले थे। समालखा में 1,81,123 थे जबकि में 1,28,303 वोट पड़े थे

Deepak Paul