पुलिस की मौजूदगी में पार्क  की दीवार पर चला पीला पंजा,  कुछ लोगों ने जेसीबी रोकने का किया प्रयास

5/4/2023 9:17:51 PM

यमुनानगर(सुरेंद मेहता): शहर के गांधी नगर में पार्क की दीवार गिराए जाने के मामले में आज लोगों में भारी विवाद हो गया। इस दौरान नगर निगम की मौजूदगी में पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। वहीं लोगों ने बुलडोजर को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस बलों की तैनाती के चलते किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई।

बता दें कि पूरा मामला गांधीनगर पार्क से जुड़ा हुआ है। जिसके साथ लगती सड़क को 15 फुट किए जाने को लेकर लोगों में विवाद उत्पन्न हो गया। यमुनानगर के गांधी नगर पार्क की दीवार को गिराए जाने के मामले में आज लोगों में भारी विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके चलते लोग दीवार को लेकर आपस में ही टकराने की स्थिति उत्पन्न हो गई । सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस इंचार्ज वीरभान अपनी महिला और पुरुष पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। नगर निगम के एसडीओ मनीष कुमार अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

वहीं लोगों के बीच वाद विवाद बढ़ता देख नगर निगम की टीम ने गांधीनगर पार्क की दीवार पर बुलडोजर चला दिया। इस मौके पर कुछ लोगों ने दीवार गिराए जाने के कारण बुलडोजर के सामने आने का प्रयत्न किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें आने से रोक दिया। जिसके कारण यहां के स्थानीय लोगों ने  दीवार गिराए जाने का विरोध कर रहे थे। कुछ लोगों का कहना है कि पाक की दीवार सड़क के बीच में आ रही है। इसीलिए पाक की दीवार को गिरा जाने के लिए आज नगर निगम अधिकारी गांधी नगर पहुंचे हैं, लेकिन कुछ लोग उनका विरोध कर रहे हैं उनका यह मानना है कि दीवार गिराए जाने के कारण पार्क की जगह तंग हो जाएगी। जिसके कारण पार्क में आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी को देखते हुए नगर निगम ने ध्वस्तीकरण कराया है।  

           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma