Haryana Top10:Kisan Andolan 2.0: तनाव की स्थिति देखते हुए अब सिंघु बॉर्डर सील, Traffic Advisory जारी... घर से निकलने से पहले जान लें रूट, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

2/13/2024 9:58:37 PM

डेस्कः किसानों के ‘दिल्ली कूच' के मद्देनजर हरियाणा के सोनीपत को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर को पुलिस एवं दिल्ली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और दिल्ली व सोनीपत दोनों ही तरफ से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

हरियाणा के 7 जिलों में 15 फरवरी तक ठप रहेंगी इंटरनेट सेवाएं, गृह विभाग से आदेश जारी

 हरियाणा गृह विभाग ने किसान आंदोलन के चलते बड़ा फैसला लिया है। किसान दिल्ली कूच के चलते हरियाणा के 7 जिलों में इटरनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बंद रहेंगी। चलते सात जिलों में इंटरनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बंद कर दी गई है

HSSC ने जारी किया हरियाणा पुलिस भर्ती का नॉटिफिकेशन, 6 हजार पदों के लिए इस दिन से शुरु होगा आवेदन

 हरियाणा में काफी दिनों से लंबित चल रही पुलिस भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा में पुलिस भर्ती का नॉटिफिकेशन जारी हो गया है। HSSC द्वारा जारी किए गए नॉटिफिकेशन में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख 20 फरवरी बताई गई है। 

मोदी सरकार का दो साल पहले किया एमएसपी का वादा याद दिलाने दिल्ली आ रहे हैं किसान : डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने मंगलवार को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बयान जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं 

जींद के दाता सिंह बॉर्डर पर जबरदस्त झड़प, पुलिस की लाठीचार्ज...किसानों ने बरसाए पत्थर

जिले में पंजाब और हरियाणा के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर दिल्ली कूच पर अड़े किसानों और पुलिस में टकराव हो गया। बैरिकेड्स हटा रहे और कीलें उखाड़ रहे किसानों पुलिस ने आंसू गैस के गोले व वाटर कैनन का प्रयोग कर किसानों को तितर बितर कर दिया।

किसानों के समर्थन में टिकैत के बाद चढ़ूनी भी उतरे, कहा- बल प्रयोग ना करें सरकार व प्रशासन

पंजाब-हरियाणा कई किसान संगठन दिल्ली कूच पर अड़े हुए हैं। हरियाणा से दिल्ली की ओर आने वाले सभी रास्तों को पुलिस प्रशासन ने बंद कर दिया है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन (चढूनी ग्रुप) के अध्यक्ष किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने X हैंडल पर लिखा है।

किसान आंदोलन को लेकर टिकैत के बदले तेवर, कहा- सरकार ने दिक्कत की तो दिल्ली दूर नहीं...

पंजाब-हरियाणा कई किसान संगठन दिल्ली कूच पर अड़े हुए हैं। हरियाणा से दिल्ली की ओर आने वाले सभी रास्तों को पुलिस प्रशासन ने बंद कर दिया है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है।

Farmer Protest 2.0: हरियाणा में किसानों को क्यों रोका जा रहा है ? सुनवाई के बीच Highcourt ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

 पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के दिल्ली कूच के विरोध में मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान केंद्र ने हाईकोर्ट को बताया कि हम एमएसपी के मुद्दे पर किसानों के साथ चर्चा करना चाहते हैं।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ का X हैंडल सस्पेंड, कल भी 2 नेताओं का Social media अकाउंट हुआ था बंद

दिल्ली कूच को लेकर किसानों एवं पुलिस प्रशासन के बीच टकराव जारी है। शंभू बॉर्डर किसानों को संभालना मुश्किल होता जा रहा है। किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। इस बीच किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ का X हैंडल सस्पेंड कर दिया गया है।

जींद में किसानों-पुलिस में हो गई भिडंत, दातासिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; कई किसान घायल

 हरियाणा के जींद दातासिंह वाला बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण है। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई कीलें उखाड़ दी। पुलिस ने इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े और किसानों पर वाटर कैनन से पानी का छिड़काव किया।

Farmers Protest 2.0: राकेश टिकैत नहीं... इस बार दो नए चेहरे कर रहे किसान आंदोलन को लीड, जानें इनके बारे में

 एमएसपी और कर्जमाफी समेत अन्य मुद्दों को लेकर किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच किया है। उधर, दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal