देश के पहले 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ बेटी अपनाओ' चौक का उद्घाटन अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया

10/26/2018 11:40:12 AM

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला शहर में देश के पहले बेटी बचाओ बेटी पढाओ बेटी अपनाओ चौक का उद्घाटन विधायक असीम गोयल व अभिनेत्री अमीषा पटेल ने किया। इससे पहले विधायक असीम गोयल की NGO मेरा आसमान द्वारा वाक्थन का आयोजन किया गया। जिसमे सांसद रत्न लाल कटारिया व छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। 

इसके बाद अभिनेत्री अमीषा पटेल ने देश के पहले बेटी बचाओ बेटी पढाओ बेटी अपनाओ चौक का उद्घाटन किया। अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा कि इस तरह के चौक व स्कूल बनने चाहिए इससे लोगों तक जानकारी जाती है। साथ ही लोग जागरूक होते हैं। इस दौरान अमीषा पटेल ने विधायक असीम गोयल की भी तारीफ की कि वो इस नोबल कोस को साथ लेकर चल रहे हैं।

विधायक असीम गोयल ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ बेटी अपनाओ चौक को लेकर कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाजिक आन्दोलन को शुरू किया गया था। जिसको लेकर देश का पहला बेटी बचाओ बेटी पढाओ बेटी अपनाओ चौक स्थापित किया गया है। 

विधायक असीम गोयल ने कहा बेटियां बेटो से कम नही है हर फिल्ड में बेटियां अव्वल है। बेटियों के गर्व को सभी महसूस करें इसी मकसद से देश के पहले बेटी बचाओ बेटी पढाओ बेटी अपनाओ चौक को स्थापित किया गया है।  
 
 


 


 


 

 


 

 
  
 
 

 


 
 

 
 

 
 

Rakhi Yadav