CM खट्टर की अपने जन्मदिन पर 22 जिलों को व्यायामशालाओं की सौगात(video)

5/5/2018 9:56:46 AM

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने 65 जन्मदिन पर प्रदेशवासियों को व्यायामशालाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर पंचकूला के कनोली गांव में व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने वहां से हरियाणा के 22 जिलों में करीब 309 व्यायामशालाओं का उद्धघाटन किया। 
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री ओपी धनखड़, विधायक ज्ञान चंद मौजूद थे। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन व्यायामशालाओं के माध्यम से ग्रामीण अपने आप को चुस्त दुरुस्त रख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया प्रोग्राम दिया जिसको ये व्यायामशालाएं सार्थक करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी व्यायामशालाओं में एक-एक योग शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। जिसके चलते आज 180 योग शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गांव 2 एकड़ भूमि देगा वहां सरकार व्यायामशाला बनाकर देगी। 21 जून को योग दिवस पर योग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सरकार सम्मानित करेगी।

Nisha Bhardwaj