सरकार ने जारी की अधिसूचना, कर्मचारियों के बढ़ाए भत्ते 1 मई से होंगे लागू

6/22/2018 12:01:29 PM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से सर्विस डे पर कर्मचारियों के भत्तों की बढ़ोतरी के लिए की गई घोषणा की अब सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर विभिन्न भत्तों की दरों को संशोधित किया गया है और ये बढ़े हुए भत्ते 1 मई, 2018 से प्रभावी होंगे और वित्त विभाग द्वारा इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर बढ़ाए गए विभिन्न भत्तों में निर्धारित बाल शिक्षा भत्ता 750 रुपए से बढ़ाकर 1125 रुपए प्रतिमाह, साइकिल भत्ता 200 रुपए प्रतिमास, डॉक्टरों के लिए एनपीए की दर को संशोधित मूल वेतन का 20 प्रतिशत, मोरनी हिल में तैनात कर्मचारियों को पर्वतीय क्षेत्र मुआवजा भत्ता मूल वेतन का 2.5 प्रतिशत (न्यूनतम 350 रुपए और अधिकतम 700 रुपए प्रतिमाह), विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और नगर समितियों के सफाई कर्मचारियों को विशेष भत्ता 625 रुपए प्रतिमाह दिया गया है। निशक्तजन के लिए वाहन भत्ते की दर को मूल वेतन का 10 प्रतिशत न्यूनतम 2500 रुपए और अधिकतम 7200 रुपए प्रतिमाह तथा मंहगाई भत्ते को भी वाहन भत्ते में जोड़ा जाएगा। निशक्त महिला सरकारी कर्मचारी को चाइल्ड केयर के लिए 1500 रुपए प्रति बच्चा दिए जाएंगे। राज्य में पहली बार ऐसा भत्ता शुरू किया गया है। यह भत्ता उस निशक्त महिला सरकारी कर्मचारी को मिलेगा जो 40 प्रतिशत या इससे अधिक निशक्त होगी।

यात्रा भत्ता 
टैक्सी, अपनी कार या ऑटो रिक्शा व स्कूटर से यात्रा करने करने वाले ग्रेड- 1, 2 एवं 3 अधिकारियों को 16 रुपये प्रति किलोमीटर दिया जाएगा। जबकि ग्रेड 4 एवं 5 कर्मचारियों के लिए 9 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया गया है। 

हवाई यात्रा के लिए तय की श्रेणी 
देश या विदेश में बाहर हवाई यात्रा करने वाले सरकारी कर्मचारी, जो लेवल-18 में वेतन ले रहे हैं वे भारत में बिजनेस क्लास और विदेश में प्रथम श्रेणी की यात्रा कर सकते हैं। इसी प्रकार लेवल-16, 17 और लेवल 20 के कर्मचारी भारत और विदेश में बिजनेस क्लास की यात्रा कर पाएंगे तो वहीं लेवल -19 व लेवल -15 के सरकारी कर्मचारी भारत में इकोनॉमी क्लास और विदेश में प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की यात्रा कर पाएंगे। ग्रेड-2 में आने वाले सरकारी कर्मचारी देश और विदेश में इकोनॉमी क्लास, ग्रेड-3 में आने वाले कर्मचारी देश में विभिन्न स्थितियों के तहत इकोनॉमी क्लास में यात्रा कर पाएंगे। विदेश में इकोनॉमी क्लास में यात्रा कर सकेंगे। ग्रेड-4 में आने वाले सरकारी कर्मचारी विदेश में इकोनॉमी क्लास और ग्रेड-5 में आने वाले कर्मचारी भी विदेश में इकोनॉमी क्लास के तहत यात्रा कर पाएंगे। 

रेल के लिए तय किराया 
रेल गाड़ी से ग्रेड-1 और 2 के सरकारी कर्मचारी एसी प्रथम श्रेणी व एग्जिक्यूटिव क्लास, ग्रेड-3 के कर्मचारी एसी-2 टायर या एसी चेयर कार, ग्रेड-2 के कर्मचारी एसी-3 टायर या नॉन-एसी चेयर कार, ग्रेड-5 के कर्मचारी द्वितीय श्रेणी स्लीपर या द्वितीय श्रेणी में यात्रा कर पाएंगे। 

ग्रेड-1 : हायर ग्रेड लेवल-19 व इससे ऊपर व एअाईएस लेवल-15 व ऊपर के अधिकारियों को हरियाणा-चंडीगढ़ में दौरे के पहले ‌500 रुपए मिलते थे। अब 700 रुपए जाएंगे। यहां से बाहर जाने पर पहले ‌600 रुपए मिलते थे। अब 800 रुपए मिलेंगे। ग्रेड-2 : हायर ग्रेड-लेवल 16 से 18 तक व एआईएस लेवल-14 को पहले हरियाणा-चंडीगढ़ के दौरे के ‌400 रुपए मिलते थे। अब 600 रुपए मिलेंगे। हरियाणा-चंडीगढ़ से बाहर जाने पर पहले ‌500 रुपए मिलते थे। अब 700 रुपए मिलेंगे। ग्रेड-3 : हायर ग्रेड लेवल-8 से 15 एआईएस लेवल-10 से 13 को पहले हरियाणा-चंडीगढ़ दौरे पर ‌300 रुपए मिलते थे। अब 500 रुपए मिलेंगे। हरियाणा-चंडीगढ़ से बाहर जाने पर पहले 400  रुपए मिलते थे। अब 600 रुपए मिलेंगे। ग्रेड-4 : हायर ग्रेड लेवल 5 से 7 को हरियाणा-चंडीगढ़ जाने पर पहले 250 रुपए मिलते थे। अब 400 रुपए मिलेंगे। अन्य जगह जाने पर पहले 300 रुपए मिलते थे। अब 500 रुपए मिलेंगे। ग्रेड-5 : हायर ग्रेड लेवल-4 व नीचे आने वाले कर्मियों को पहले हरियाणा-चंडीगढ़ दौरे पर 200 रुपए मिलते थे। अब 300 रुपे मिलेंगे। बाहर जाने पर पहले 250 रुपए के 400 रुपए मिलेंगे। 

ऐसे मिलेगा टीए/डीए 
बस किराया : बस यात्रा करने वाले ग्रेड -1, ग्रेड -2 व ग्रेड -3 के सरकारी कर्मचारी हरियाणा रोडवेज द्वारा संचालित वोल्वो या कोई अन्य एयर कंडीशन बस में यात्रा कर सकते हैं। ग्रेड -4 के सरकारी कर्मचारी नॉन-एयर कंडीशन डीलक्स बस व ग्रेड -5 के सरकारी कर्मचारी नॉन-एयर कंडीशन सामान्य बस में यात्रा कर सकते हैं। मुख्यालय से 12 घंटे की दूर पर कर्मचारी रहता है तो उस स्थिति में 6 घंटे से कम समय के लिए सरकारी यात्रा पर 30%, 6 से 12 घंटे के बीच 50% 12-24 घंटे के बीच यात्रा के लिए 100% प्रतिपूर्ति का पात्र होगा। हरियाणा व चंडीगढ़ में होटल किराया ग्रेड -5000 रुपए, ग्रेड -2 ‌4000 रुपए, ग्रेड-3 3000 रुपए, ग्रेड-4 1500 रुपए व ग्रेड-5 ‌500 रुपए प्रतिदिन की सीलिंग के साथ वास्तविक खर्च मुहैया होगा। 

तबादला होने पर यह मिलेगी राशि 
ग्रेड-1:  व 2: 30 किमी तक 10,000, 21 से 100 किमी तक 20000, 101 से 200 किमी तक 30,000, 201 से 300 किमी तक 40000, 301 से 500 किमी तक 48,000, 501 से 1000 किमी तक 48,000 और 1000 किमी से अधिक की दूरी के लिए ‌Rs.60,000 मिलेंगे। 

ग्रेड-3 : 30 किमी तक 7500, 21 से 100 किमी तक 15,000 , 101 से 200 किमी तक 22,500, 201 से 300 किमी तक 30,000, 301 से 500 किमी तक 36,000, 501 से 1000 किमी तक 36,000 और 1000 किमी से अधिक की दूरी के लिए Rs.45,000 मिलेंगे। 

ग्रेड -4 : 30 किलोमीटर तक 5000, 21 से 100 किलोमीटर तक 10,000, 101 से 200 किलोमीटर तक 15,000, 201 से 300 किलोमीटर तक 20,000, 301 से 500 किलोमीटर तक 24,000, 501 से 1000 किलोमीटर तक 24,000 और 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 30,000 रुपए की राशि तय की है। 

ग्रेड -5 : 30 किलोमीटर तक 2500, 21 से 100 किलोमीटर तक 5,000, 101 से 200 किलोमीटर तक 7500, 201 से 300 किलोमीटर तक 10,000, 301 से 500 किलोमीटर तक 12,000, 501 से 1000 किलोमीटर तक 12,000 और 1000 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए 15,000 रुपए की राशि दी जाएगी। 

Nisha Bhardwaj