यमुना का जल स्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, किसानों को फसलों की चिंता

8/21/2020 5:24:22 PM

फरीदाबाद(अनिल): यमुना का जल स्तर दिन प्रतिदिन बढ़ने से फरीदाबाद के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। खासकर वह किसान जिनकी फसला यमुना नदी के बिल्कुल पास है।  बीते दिन आई बारिश के कारण  ज्यादातर नष्ट हो चुकी है और अब यह किसान टकटकी लगाए यमुना नदी के किनारे बैठे हैं कि अगर यमुना नदी का जलस्तर इसी प्रकार बढ़ता रहा तो 2 से 3 दिन में यहां बाढ़ आ जाएगी और इन्हें यहां से कहीं दूसरी तरफ प्रस्थान करना पड़ेगा जिसमें इन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना होगा। 

यमुना नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जब इनके किसानों से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि अभी हाल फिलहाल में उनकी कई फसलों को भारी नुकसान हो चुका है जिसमें उन्होंने अपनी पूंजी भी लगाई थी। हम उसकी भरपाई कैसे होगी और आगे आने वाले दिन में अगर बाढ़ आ जाती है तो इन लोगों को अपना घर भी छोड़ कर यहां से जाना पड़ सकता है।

यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ने से किसानों की लगभग 40 लाख रुपये की फसलें तबाह हो गई हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब वे क्या करें या इस स्थिति से कैसे निपटें। इन गरीब और असहाय किसानों का कहना है कि यह फसल उनकी आय का एकमात्र जरिया थी और इस नुकसान से उबर पाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में जब यमुना का जलस्तर बढऩे से खेतों पर रहने वाले किसानों को काफी खतरा है। देखना यह होगा कि प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने के लिए क्या जरूरी दिशा-निर्देश जारी करती हैं।

Isha