डेहा बस्ती में बढ़ती गंदगी से बिगड़ रहा लोगों का स्वास्थ्य

11/4/2019 1:51:07 PM

गुहला/चीका (कपिल) : शहर के वार्ड-17 का विकास करवाए जाने को लेकर अक्सर ध्यान ज्यादा रहता है लेकिन चीका के वार्ड नंबर 17 में एक स्लम बस्ती डेहा बस्ती के नाम से बसी हुई है जहां पर गंदगी का आलम पसरा हुआ है। बस्ती से संजना, विजय, सरोज, पार्वती, बतेरी, आलोक, दलीप,सुभाष, सुदेश, प्रीतो आदि ने बताया कि उनकी बस्ती में हर चुनाव में नेता वोट मांगने तो आते रहे हैं लेकिन बस्ती में न ही गलियां पक्की करवाई, न ही सीवरेज लाइन बिछाई हुई है, पेय जल की सुविधाएं नहीं हैं ओर अन्य तरह की कुछ मूलभूत सुविधाएं भी इन लोगों के पास नहीं है। 

बस्ती में गरीब महिला पुरुष हैं जो दिव्यांग हैं, जिनकी पैंशन नहीं बनी हुई ओर पैंशन लगवाने के लिए ये लोग दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। वहीं, बस्ती में एक स्थान ऐसा है जहां पर कुछ घरों के बीच गंदा पानी जमा हो रहा है जिसमें सूअर बैठे रहते हैं। महज लगभग 200 फीट का एक पाइप दबाए जाने से निकासी की समस्या समाप्त हो सकती है। वहीं, बस्ती में गंदगी के कारण लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। जिनका बुरा असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। गंदगी से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। 

Isha