बढ़ता प्रदूषण और कोरोना मिलकर हो सकते है बेहद खतरनाक!

11/24/2020 10:39:42 AM

फरीदाबाद: पहाड़ों पर बर्फबारी और शीतलहर के कारण शहर में ठिठुरन बढ़ गई है। जिससे मैदानी इलाकों के लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। कभी सूर्यदेव के दर्शन देते भी मगर कुछ ही देर बार बादलों में छिप जाते। न्यूनतम 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दो दिन बारिश की संभावना है। इससे तापतान में और गिरावट आएगी। पिछले एक सप्ताह से शहर के मौसम में बदलाव जारी है। रविवार को धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली थी, मगर सोमवार को एक बार फिर से ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। इस कारण देर सुबह तक लोग रजाई में दुबके रहे। बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड एकाएक बढ़ गई है। एनआईटी एक नंबर, पांच नंबर, ओल्ड फरीदाबाद आदि मार्केट में दिनभर दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार पश्चमि विक्षोभ की सििक्रयता बढऩे से फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के तापतान में गिरावट आई है। मंगलवार और बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यनूतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सयिस रहने की संभावना है।

Isha