लॉकडाउन के दौरान पुलिस के साथ अभद्रता व हाथापाई, 5 लोग गिरफ्तार

4/11/2020 1:17:22 AM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के जिला यमुनानगर में लॉकडाउन के दौरान देश की जनता के सेवा व सुरक्षा में जुटी पुलिस के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। यहां बुडिया में खारवन रोड पर एक पुलिसकर्मी जो लॉकडाउन के चलते रोजाना की गश्त पर था, इस बीच कुछ लोगों ने आकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया है। आरोपियों ने पुलिस टीम के एएसआई राजेंद्र सिंह की वर्दी फाड़ दी। बाद में पुलिस ने उनके घर से काबू किया। इनके खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपों में केस दर्ज किया गया है। 

एसएचओ रवि कुमार बताया कि भारत सरकार के आदेशों पर लॉकडाउन लगाया गया है। बेवजह बाहर घूमने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जब एसएचओ अपनी टीम के साथ कस्बे में गश्त कर रहे थे। जब वह खारवन रोड पर बने ट्यूबवैल के कमरे के पास एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता मिला। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम से एएसआइ महेंद्र सिंह ने उसे दबोच लिया।  

इतने में उसके भाई व मां भी मौके पर आ गए और पुलिस के साथ अभद्रता करने लगे। जिस पर बीच बचाव करने के लिए एएसआइ राजेंद्र सिंह गए, तो उन लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ दी और मौके से युवक को छुड़ाकर भाग गए। जिस पर पुलिस टीम पीछा करते हुए उनके घर पर पहुंची। यहां से सभी को दोबारा काबू किया गया। एसएचओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Shivam