हरियाणा और पंजाब में सोमवार से किसानों का अनिश्चित हड़ताल, अभिमन्यु कोहाड़ की रिहाई की करेंगे मांग

1/29/2023 8:19:49 PM

सिरसा(सतनाम): संयुक्त किसान मोर्चा ने अभिमन्यु कोहाड़ की रिहाई को लेकर सोमवार से हरियाणा में तीन और पंजाब में दो जगह पर अनिश्चित हड़ताल करेंगे।

बता दें कि सिरसा में आज संयुक्त किसान मोर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा और पंजाब के किसान शामिल हुए। इस दौरान किसान अभिमन्यु कोहाड़ की रिहाई के लिए रणनीति बनाई गई। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अपने हकों की लड़ाई के लिए अगर कोई आंदोलन करता है तो बीजेपी सरकार उसे अपनी दमनकारी नीतियों को अपनाते हुए कुचलने का प्रयास करती है और गिरफ्तार कर लेती है।

उन्होने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर अभिमन्यु कोहाड़ और उसके साथी आंदोलनरत है। जिसके चलते अभिमन्यु कोहाड़ और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा अराजनीतिक ने ये फैसला लिया है कि अगर सरकार उन्हें रिहा नहीं करते तो कल से पानीपत के पास धार सिरसा के हिसार रोड पर भावदीन नाके पर और मैयड़ में नैशनल हाइवे को जाम कर धरना लगाया जाएगा।

 

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma