Independence Day: प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया आजादी का सबसे बड़ा पर्व

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 03:25 PM (IST)

डेस्क: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हरियाणा में भी जिला मुख्यालयों पर आजादी के पर्व की रौनक देखने को मिली।

 

हिसार(विनोद):  हिसार के महावीर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस मौके पर सांसद बृजेंद्र सिंह ने तिरंगा झंडा फहराया देश की शान नेशनल फ्लैग को सैल्यूट किया।

 

PunjabKesari

 

सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी प्रकार प्रधान मोदी के नेतृत्व में भी विकास की नई-नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। सांसद ने कहा कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने परिवार पहचान पत्र बनाने की शुरूआत की, जिससे प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी प्रकार मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना के जरिए गरीब परिवारों को 6 हजार रुपये वार्षिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत 27 लाख परिवारों को लाभ पहुंचाने का काम किया गया है।

 

रोहतक(दीपक): जिले के सांपला स्थित नई अनाज मंडी में आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधायक निर्मल रानी ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।  परेड की सलामी के बाद निर्मल रानी ने प्रदेश और देशवासियों को आजादी के 75वे अमृत महोत्सव की। उन्होंने अपने संबोधन में देश के महान शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि महान सपूतों की शहादत के कारण ही आज हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को भी याद किया, जिन्होंने अपने देश की एकता और अखंडता के लिए कुर्बानियां दी हैं।

 

PunjabKesari

 

गोहाना(सुनील): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने सोनीपत के गन्नौर में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। खेल मंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई देते हुए शहीदों को नमन किया। इस दौरान संदीप सिंह ने केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाएं भी गिनवाई। स्कूली बच्चों को  टैबलेट और राशन फ्री देने, गरीब रेखा से नीचे जीवन व्यतीत लोगों के लिए मुफ्त इलाज जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में शहीद हुए परिजनों को दी जाने वाली सहायता राशि बीस लाख से बढ़ाकर पचास लाख कर दी गई है।

 

PunjabKesari

 

टोहाना(सुशील): उपमंडल टोहाना में स्थानीय लघु सचिवालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन।  इस समारोह में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओपी यादव ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण किया। इस दौरान हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम मे पहुंचने पर जिला उपायुक्त प्रदीप कुमार, एसपी आस्था मोदी, एसडीएम अनिल कुमार ने मंत्री का स्वागत किया।

 

PunjabKesari

 

मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेने के ली, जिसके बाद प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा शहीदों को नमन किया। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static