स्वतंत्रता दिवस पर 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म, परेड ग्राउंड से जा रही थी घर

8/15/2017 4:09:23 PM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी):वर्णिका कुंडू के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी थमा नहीं थी तो चंडीगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर आरोपी ने उसके साथ दिनदिहाड़े दुष्कर्म किया और जान से मारने की कोशिश की, जिसके चलते एक बार फिर चंडीगढ़ पुलिस सकते में नजर आ रही है और वारदात को लेकर सवालों के घेरे से दूर दिखी। आधिकारिक रूप से पुलिस फिलहाल खामोश है। 

जानकारी के मुताबिक मामला सुबह उस समय का है, जब नाबालिग अपने स्कूल से स्वतंत्रता दिवस मना घर को लौट रही थी। तभी एक व्यक्ति ने उसका अपहरण किया और स्कूल के नजदीक पड़ते चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में ले जा उसके साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, जिसके बाद वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गया।

बता दें पीड़िता लड़की सैक्टर 23 चंडीगढ़ के गवर्नमेंटन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 8 वी की छात्रा है और स्कूल से महज 50 मीटर दूर ही चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क है, जहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पीड़िता लड़की का मैडिकल चंडीगढ़ के सामान्य अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 376, 341, 363 और 506 के तहत मामला दर्ज कर किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पार्क में 4 घण्टे से अधिक पुलिस मौजूद रही जांच पड़ताल होती रही। फोरेंसिक टीम व आला अधिकारी जांच में करते रहे। मीडिया को अंदर नहीं घुसने दिया गया।