देवी लाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल, SDM ने लिया जायजा

8/13/2017 12:40:44 PM

गोहाना(सुनिल जिंदल):गोहाना में हर साल स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी समारोह को लेकर गोहाना के देवीलाल स्टेडियम में प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के दौरान 15 अगस्त को 8 :58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा और 9 से 9 :02 पर ध्वजारोहन व राष्ट्रीय गान किया जाएगा, जिसको लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई।

गोहाना की एस.डी.एम. सुभीता ढाका ने मौके पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। स्टेडियम में एस.डी.एम. को कई खामियां मिली। जिसके चलते उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए खामियों को जल्द दूर करने के आदेश दिए।  एस.डी.एम. ने ध्वजारोहन कर परेड की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने मास पीटी परेड व सांकृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।