ब्रिटेन को हराकर भारत ने रचा इतिहास, कुरुक्षेत्र में जश्र का माहौल

8/1/2021 10:15:25 PM

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन को 3-1 के गोल के अंतर से हराकर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। इस जीत के साथ ही कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षकों और खिलाडिय़ों ने खुशी का इजहार किया और भारतीय हॉकी टीम को शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई भी दी है। इतना ही नहीं ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड़ के प्रशिक्षक गुरविन्द्र सिंह ने अपने आवास पर मिठाईयां बांटी और ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड़ के सेक्टर- 8 निवास स्थान पर परिजनों ने जीत का जश्र मनाया।



भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को देर सायं जैसे ही ब्रिटेन को क्वाटर मैच में पराजित किया, उसी समय अपने-अपने घरों में टीवी पर सीधा प्रसारण देख रहे प्रशिक्षकों और खिलाडिय़ों ने खुशी का ठिकाना ना रहा। इसके साथ ही सेक्टर- 8 में सुरेन्द्र पालड़ के घर में पिता मलखान सिंह, भाई नरेन्द्र कुमार काला और परिवार के अन्य सदस्यों का भी खुशी से झूम उठे। 

रविवार को सायं 5 बजकर 30 मिनट पर ही ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ के परिजन, ओलम्पियन सुरेन्द्र के गुरु एवं साई प्रभारी गुरविन्द्र सिंह, हॉकी मैच का सीधा प्रसारण देखते नजर आए। इस मैच में जैसे-जैसे भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी फील्ड गोल करते रहे, वैसे-वैसे सभी के चेहरों पर खुशी देखी गई।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Shivam