दलितों के बाद आज सवर्णों का भारत बंद, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, हरियाणा सरकार सतर्क

4/10/2018 9:36:45 AM

चंडीगढ़ (ब्यूरो): आज कुछ संगठनों द्वारा किए गए बंद के आह्वान से हरियाणा सरकार भी सतर्क दिखाई दे रही है। 2 अप्रैल को दलित संगठनों द्वारा किए गए बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद अब सरकार रिस्क नहीं लेना चाहती। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बार किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। संभावित बंद के मद्देनजर गृह सचिव एस.एस. प्रसाद ने पुलिस उच्चाधिकारियों संग बैठक की। इस बैठक में डी.जी.पी. बी.एस. संधू, ए.डी.जी.पी. मोहम्मद अकील तथा आई.जी.सी.आई.डी. अनिल राव मौजूद रहे।
 

Rakhi Yadav