मांगो को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने किया विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन

6/19/2019 6:38:10 PM

फरीदाबाद (दिनेश): पलवल, भवन एवं सन्निर्माण कामगार संघ हरियाणा से संबंधित भारतीय मजदूर संघ पलवल जिला इकाई ने श्रमिकों की मांगों को लेकर ताऊ देवीलाल पार्क में विरोध प्रदर्शन किया और श्रम विभाग की श्रम विरोधी नीतियों को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। 

जिला प्रधान गुलाब सिहं राणा ने कहा कि श्रम विभाग के उच्च अधिकारी अपनी मनमानी करते हुए मजदूरों का शोषण कर रहे है। वर्ष 2017 से लेकर वर्ष 2018 में श्रम विभाग द्वारा लगभग 4 लाख 50 हजार पंजीकरण किए गए थे। पंजीकरण किए गए मजदूरों को योजनाओं का लाभ देने की बजाय अधिकारियों ने पंजीकरण को रद्द कर दिया जबकि पंजीकरण के समय मजदूरों ने पंजीकरण की फीस बोर्ड में जमा करवाई हुई है। पंजीकरण रद्द करने के पीछे बहुत बड़ा घोटाला है।

वहीं  कैथल और रेवड़ी में भी आज भारतीय मजदूर संघ अन्य कई संघों ने कर्मचारियों एवं श्रमिकों की जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।इधर हिसार में भी आज भारतीय मजदूर संघ तथा इससे संबंधित सभी संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओ ने जिला स्तरीय प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ कर्मचारी हिसार के क्रांति मान पार्क में इकट्ठा हुए और वहां से प्रदर्शन करते हुए हिसार के लघुसचिवालय  पहुंच नारेबाजी की। फरीदाबाद सेक्टर 12 लघु सचिवालय के सामने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों ने लंबित पड़ी हुई अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रोष प्रकट किया 

 

ये है मजदूरो की मांगे 

  • सातवें वेतन आयोग के अनुसार हाउस रेंट 1-1 -2016 से 10 , 20 व  30% किया जाए 
  • वर्ष 2006 के बाद लगे कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए
  • शुगर मिल कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का एरियर जनवरी 2016 से तुरंत दिया जाए व  कच्चे कर्मचारियों की तनखा में 2014 से बढ़ोतरी की जाए
  • सभी कच्चे कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए बिजली विभाग में मस्टर रोल पर लगे अनुबंधित कर्मचारियों की भांति समान काम समान वेतन तथा सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए 
  • एस ऐ  की भर्ती के कारण पुराने अनुबंधित एस ऐ के रोजगार को प्रभावित नहीं किया जाए
  • भवन एवं सह निर्माण मजदूरों के लिए 1 वर्ष में 90 दिन का कार्य किया जाने का प्रमाण पत्र जारी किया जाये  
  • वर्ष 2018 में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से लगभग 4 लाख  मजदूरों के रद्द किए गए पंजीकरण को आपत्ति हटाकर पंजीकृत किया जाए 
  • आंगनवाड़ी कर्मचारियों के सेवा नियम एमएचएल में सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर बनाकर नियमित सम्मान दिया जाए 
  • टैक्स कर्मचारियों को पूर्व की भांति केंद्रीय सहकारी बैंकों में पदोन्नति दी जाए संशोधित वेतनमान दिया जाए हरियाणा परिवहन में वर्ष 2002 तक नियुक्त हुए सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाए  

Isha