Tokyo Olympics: हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने रचा इतिहास, 41 साल बाद जीता कांस्य मेडल

8/5/2021 9:33:40 AM

सोनीपत(पवन राठी): टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन है, और आज ही   भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-1 से शिकस्त दी। भारत ने 41 साल बाद हॉकी में पदक जीता है।  बता दें कि इस शानदार जीत के बाद हॉकी टीम में हरियाणा के रहने वाले सुमित के घर खुशियां मनाई जा रही है।  सुमित सोनीपत के गांव कुराड़ का रहने वाले है। 


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha