इंडियन ग्रामीण लीग का आगाज आज से शुरु

6/3/2018 10:50:35 AM

कुरुक्षेत्र: इंडियन ग्रामीण लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत प्रेम ने हरियाणा कार्यकारिणी की बैठक में बताया कि आज 3 जून से हरियाणा राज्य में खेलों का बिगुल बजेगा। इसे शुरू करेंगे संरक्षक पद्मश्री विजय चोपड़ा जी। इस अवसर पर हरियाणा की क्रिकेट टीम, बॉक्सर, कुश्ती व कबड्डी लड़कियां चेतना शर्मा के नेतृत्व में तथा राजस्थान के बच्चे सुरेश गोस्वामी के नेतृत्व में साथ में दिल्ली की स्वदेश चोपड़ा टीम योगेश बल्हारा के नेतृत्व में आई है। 

संगठनकर्ता रामकुमार शर्मा कोच सौरभ चहार आदि के साथ हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एम.एम.डी. क्लब डा. हरिराम गुप्ता, महासचिव अधिवक्ता श्याम बतरा, खिलाड़ी अखिल नाथ, माता मन्तारी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. दिल्ली की हरियाणा प्रभारी गीता खिलाडिय़ों की समस्या व निदान कमेटी की घोषणा भी करेंगी। कार्यक्रम का समापन अवसर पर सहायक महाप्रबंधक बनीत भाटिया, बृज किशोर यादव व सुरेंद्र सिंह भौरिया करेंगे। 

Deepak Paul