Indian Women Handball Team ने जॉडर्न में रचा इतिहास, टीम में जींद की 5 लड़किया शामिल

2/15/2023 3:32:13 PM

जींद (अमनदीप पिलानिया) : भारतीय महिला हैंडबाल टीम ने जॉर्डन में इतिहास रचा है। टीम ने वेस्ट एशियन वुमन चैंपियनशिप में गोल्ड पर कब्ज़ा किया है। भारतीय टीम में जींद की पांच लड़कियां शामिल है। बताया जा रहा है कि यह सभी लड़कियां जींद के हैंडबाल क्लब की खिलाड़ी रही है और इन्होंने छठी कक्षा से ही हैंडबाल खेलना शुरू किया था।

कोच चिराग ढांडा ने बताया कि भारतीय हैंडबाल टीम ने जॉर्डन में इतिहास रचा है। जॉर्डन की टीम को भारत ने 28-21 के अंतर से हराया है। जींद के लिए ये गर्व की बात है कि जींद की लड़कियां उच्चे स्तर पर भारत का झंडा लहरा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Writer

Manisha rana