रूस में फंसे भारतीयों ने जारी की VIDEO, बोले- प्लीज हमें यहां से निकालो नहीं तो हमारे शव भी नहीं मिलेंगे

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 12:52 PM (IST)

करनाल : करनाल जिले के सांभली गांव और देश के कई हिस्सों से कई लड़के रूस में फंसे हुए हैं। उन्हें वहां रूस की सेना की तरफ से आर्मी में भर्ती करवा दिया गया है और उन्हें फ्रंट लाइन पर भेजा जाता है। करनाल के सांभली गांव के युवक हर्ष का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भारतीय सरकार और एंबेसी से मदद की गुहार लगा रहा है। इस वीडियो में कई युवा और भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। 

दिसंबर 2023 में रुस गया था हर्ष 

बता दें कि हर्ष दिसंबर 2023 में रूस गया था और वहां जब वह एजेंट के साथ बेलारूस गए, जिसमें कई और युवा भी शामिल थे तो उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था। उसके बाद रूस की आर्मी को हैंडओवर कर दिया था। जिसके बाद रूस की आर्मी ने उनसे एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करवा लिए थे। उसके बाद उन्हें अपनी सेना में भर्ती कर दिया था। अगर वह साइन ना करते तो उन्हें 10 साल की सजा का डर दिखाया गया था। जिसके बाद उन्हें गन चलाने की ट्रेनिंग दी गई और उसके बाद उन्हें रूस और यूक्रेन के बॉर्डर पर फ्रंट लाइन पर खड़ा कर दिया था। कुछ दिन बाद उन्हें कैंप में भेजा गया और फिर दोबारा से फ्रंट लाइन पर। अब रूटीन में यही प्रोसेस होता है। रूस में एक भारतीय युवक की भी गोली लगने से मौत हो गई थी, जो रूस में वहां की आर्मी से जुड़ा था। अब जो वीडियो सामने आया है उसमें हर्ष सामने आकर मदद की गुहार लगा रहा है। 

बताया जा रहा है कि ये वीडियो हमें हर्ष के भाई साहिल से मिला है। इस वीडियो में हर्ष बता रहा है कि हम सब इस वक्त यूक्रेन में है और रूस की आर्मी के चंगुल में फंस चुके हैं। हम पहले भी वीडियो के माध्यम से अपनी बात पहुंचा चुके हैं, पर भारतीय सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं हुई है, और ना ही कोई जानकारी आई है। भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए वहां से बाहर निकलने की मदद मांग रहे हैं। हर्ष ने कहा है कि वह अपने साथियों के साथ 10 दिन फ्रंट लाइन पर था और वहां ड्यूटी देकर आए हैं। वहां पर बहुत ज्यादा खतरा हैं और इस बात का भी जिक्र कर रहे हैं कि अगली बार जाएं तो वहां उनकी लाश भी ना मिले। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static