टोल प्लाजा पर लंबी लाइन देख उद्योग मंत्री ने सभी को फ्री में भेजा(Video)

6/4/2018 1:16:07 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल अपने अलग अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ ऐसा ही वाक्या उन्होंने आज फिर दोहराया। जब वह फरीदाबाद अपने निवास स्थान से दिल्ली विज्ञान भवन में शिरकत करने के लिए बदरपुर टोल प्लाजा से निकलने लगे तो मंत्री जी की गाड़ी 15 मिनट तक जाम में फंसी रही। इसके बाद मंत्री जी को लगा कि जब उनकी गाड़ी 15 मिनट जाम में फंसी रह सकती है। तो आम जनता का क्या हाल होगा।  

लोगों की समस्या को देखते हुए उद्योग मंत्री ने खुद गाड़ी से उतरकर सभी गाड़ियों को फ्री में जाने के लिए कहा और टोल कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि वह तय मापदंडो का पालन करें। साथ ही मापदंडों के बोर्ड भी अपने टोल पर लगवाएं।
 

 

 

Rakhi Yadav