इनेलो हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी भंग

6/4/2018 8:07:40 AM

पानीपत(खर्ब): आगामी विधानसभा चुनाव व संगठन में बदलाव को लेकर इनेलो ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। आजकल पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला व पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला पैरोल पर है। माना जा रहा है कि पार्टी के सभी नेता फिर से संगठन में बदलाव कर नए नेताओं को जिम्मेदारी देने का कार्य करेंगे।

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष ओ.पी. माटा के सैक्टर-25 स्थित लक्ष्मी गार्डन में इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें इनेलो के विधायकों, प्रदेश कार्यकारिणी व जिले के पदाधिकारियों को ही बैठक में भाग लेने दिया गया बाकी को बैठक से रोक लिया गया। 

इस बैठक में इनैलो के प्रधान महासचिव डा. अजय चौटाला, नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला, इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा आदि ने संबोधन किया। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने कई विषयों में गंभीरता से चर्चा की तथा बाद में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।

Rakhi Yadav