पढ़े-लिखे युवाओं को देंगे रोजगार चाहे फांसी पर लटकना पड़े: इनेलो सुप्रीमो (VIDEO)

3/12/2018 7:33:35 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के हर पढ़े-लिखे युवा को रोजगार देंगे भले ही फांसी पर लटकना पड़े।  इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की जनता पर एक लाख इकसठ करोड़ कर्जा चढ़ा है। यहां ओमप्रकाश चौटाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भिजवा दिया, लेकिन वह विचलित नहीं हुए हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिवर्तन संगठन के बलबूते पर होता है और इनेलो का संगठन हालांकि बेहद मजबूत है लेकिन इसे और चाक चौबंद करने की जरूरत है। सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने का आदेश दिया है लेकिन अदालत के आदेशों की अवमानना हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग दुखी है उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में सरकार बनाएगी और हर पढ़े लिखे युवा को रोजगार दिया जाएगा भले ही उन्हें अपने दृढ़ संकल्प के लिए फांसी पर लटकना पड़े।



वहीं इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहां की कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश की जनता पर सत्तर हजार करोड़ का कर्जा था, जो भाजपा के कुशासन के कारण लगभग दुगना यानि एक लाख इकसठ हजार करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि कभी स्वर्ण जयंती कभी दीनदयाल उपाध्याय जयंती कभी सरस्वती जयंती तो कभी गीता जयंती के नाम पर कर्जा ले लेकर भाजपाइयों ने मौज लूटी है।