कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक, अमित शाह के 3 दिवसीय दौरे पर हुई चर्चा

7/18/2017 5:31:53 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरनी):चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक हुई। जिसमें भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के 3 दिन के हरियाणा दौरे को लेकर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत राजयमंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि आमित शाह 2 दिन पंचकूला और चंडीगढ़ में रहेंगे और 1 दिन रोहतक में कार्यकर्ताओं से मीटिंग करेंगे। राष्टीय अध्यक्ष हरियाणा के मंत्रिमंडल के सदस्यों, हरियाणा के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ और मुख्य टीम के सदस्यों की बैठक लेंगे।  

बेदी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा सरकार के कामकाज की जानकारी लेंगे।   हरियाणा की बीजेपी सरकार 26 अक्टूबर को तीन साल पूरे करने जा रही है। इसको लेकर एक बड़ा कार्यक्रम करने  की योजना बना ली है। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री नरेंद्र  मोदी जी से बातचीत की जा रही है कि वे इस कार्यक्रम में शिरकत करें। 21 जुलाई को सरकार के 1000 दिन पूरे होने जा रहे हैं, जिसको लेकर मुख्यमंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फ्लैग शिप कार्यर्कम जिनको अचीव कर लिया गया है, उनकी जानकारी देंगे। 1000 दिनों को लेकर सभी मंत्रियों को भी अपने हलकों में जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और लोगों के बीच जाने के आदेश दिए गए हैं।   

इस दौरान कृष्ण बेदी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के किसान सम्मेलन को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा अब किसानों की बात कर रहे हैं, जबकि अपने कार्यकाल में  किसानो की जमीनें लूटी और सोनिया गांधी व उसके परिवार को देने का काम किया। हुड्डा के कार्यकाल में किसानों को एक-एक रुपए का चेक दिया गया और किसानों की फसलों की बेकद्री की गई। बेदी ने कहा कि हरियाणा का दलित उनका नाम सुनना पसंद नहीं करता। हुड्डा पर राजयसभा सांसद कुमारी शैलजा ने आरोप लगाए थे, इसके इलावा, नरेश सेलवाल, राजपाल भूखड़ी, ईश्वर सिंह ने भी दलितों के उत्पीड़़न का आरोप हुड्डा पर लगाया था। बेदी ने कहा कि गोहाना व मिर्चपुर कांड को कोई नहीं भूला नहीं है।