CM निवास पर हरियाणा मंत्रिमंडल की अनौपचारिक मीटिंग आज

12/31/2019 1:15:38 PM

चंडीगढ(धरणी)- हरियाणा मंत्रिमंडल की अनौपचारिक मीटिंग आज शाम सीएम निवास पर होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में होगी। बता दें कि हरियाणा मंत्रिमंडल की आगामी बैठक 3 जनवरी 2020 को 11 बजे होना सुनिश्चित की गई है जिसकी अध्यक्षता भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे।  यह बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ की चौथी मंजिल के कमेटी कक्ष में होगी।



 

Isha