दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार में बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व न्यायाधीश की मौत (VIDEO)

6/3/2018 11:51:37 AM

नारायणगढ़(चंदेष चोपड़ा): चण्डीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार फारच्युनर कार का संतुलन बिगडऩे पर कार करीब 200 फुट से पलटी खाते हुए पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार दो वकील व जज कार से बाहर निकल गिरे। 38 वर्षीय वकील राजन गुप्ता की मौकै पर मौत हो गई, जबकि जज साहिल यादव सहित वकील राजीव को गंभीर हालत मे पीजीआई रेफर किया है। यहां जज साहिल यादव की पीजीआई मे उपचार के दौरान मौत हो गई। डीएसपी सहित पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर कार्रवाई मे जुटी है। राजीव की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।



जानकारी अनुसार बार ऐसोसियशन के पूर्व प्रधान  राजन गुप्ता व नारायणगढ न्यायालय के जज सहिल यादव साथ मे वकील राजीव कुमार बरोली जो फारच्युनर कार से आज सुबह चण्डीगढ़ से नारायणगढ़ आ रहे थे। तभी गांव दानौरे के पास कार का संतुलन बिगड़ गया। कार 200 फुट से पलटी खाते हुए पेड़ से टकराई। पेड़ से टकराने के बाद उसमें सवार तीनों लोग कार की खिड़की से से बाहर आ गिरे।



देखने वालों ने बताया कि कार की स्पीड अधिक होने पर फिल्मी अंदाज में कार ने पहले पलटियां खाई। फिर 25 फुट उपर उछलकर पेड़ से टकराई। एक-एक कर के सभी लोग गाड़ी से बाहर आ गिरे। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने राजन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि जज सहित राजीव को गम्भीर हालत में पीजीआई चण्डीगढ़ रेफर कर दिया। यहां जज सहिल यादव की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।

 इस हादसे पर बार के सभी वकीलो को पता लगने पर मातम सा छा गया।

Deepak Paul