इनेलो घमासान: अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं की बैठक में भतीजों पर कसा तंज(VIDEO)

11/4/2018 3:21:16 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): इनेलो पार्टी में मची घमासान के बाद नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने इनेलो के गढ़ सिरसा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठित रहने को प्रेरित किया। वहीं उन्होंने पार्टी से निकाले गए दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि रैली में हमारे नारे लगाने के बजाए बड़े नेताओं के नारे लगाने चाहिए। इन्हीं नारों की वजह से कुछ लोगों को पार्टी से दूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि किसी गलतफहमी से पार्टी को नुकसान हो जाए।

अभय चौटाला ने दुष्यंत को निष्कासित किये जाने का नोटिस नहीं मिलने के बारे में कहा कि या तो वो बेवकूफ है या आपको बना रहा है। उन्होंने इनैलो कार्यकर्ताओ द्वारा इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर कहा कि इस्तीफा देने वाले उनके कार्यकर्ता नहीं थे वे तो कांग्रेस के पेड लोग हैं, जिन्होंने सारा ठीकरा सोशल मीडिया पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पेड लोग ही इनसो और युवा इनैलो में शामिल हो गए थे जो अब इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो के इस्तीफा देने से उनकी पार्टी को कोई फर्क पड़ता।

अभय ने पार्टी में मौजूद दुष्यंत के समर्थकों के सिलसिलेवार इस्तीफा दिए जाने पर कहा कि जो लोग इस्तीफा दे रहे हैं वे हमारी पार्टी के नहीं है। वहीं अभय ने मुख्यमंत्री द्वारा इनेलो के कुछ विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने के बयान पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर पहले अपने विधायकों को संभाले रखें, आने वाले चुनावों से पहले ही कहीं उनके विधायक न कम पड़ जाएं।

वहीं अभय का कहना था कि भाजपा के कुछ विधायक इनैलो के संपर्क में है, लेकिन वो कुछ शर्तों पर उनकी पार्टी में आना चाहते हैं, लेकिन उनको भाजपा के विधायकों की शर्ते मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल बार बार भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा करते हैं, लेकिन सीएम खुद भ्रष्टाचार में शामिल हैं और वे (अभय) दिवाली के बाद पूरे सबूत सहित सीएम के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे।

Shivam