दिल्ली में इनैलो प्रदेशाध्यक्ष की मुख्यमंत्री से मुलाकात से राजनीति गर्मायी

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 11:54 AM (IST)

फरीदाबाद (महावीर ): इंडियन नैशनल लोकदल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा आज सायं को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिले। मुख्यमंत्री से लगभग 15 मिनट मुलाकात कर वे बिना किसी से मिले बाहर चले गए। इस संदर्भ में उनकी मुख्यमंत्री से क्या बात हुई और किस मुद्दे पर वे मुख्यमंत्री से मिले, इस बारे में न तो इनैलो कुछ कहने को तैयार है और न ही भाजपा।

अशोक अरोड़ा का इस संदर्भ में बस यही कहना है कि वे किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे इसलिए मुख्यमंत्री से एक औपचारिक मुलाकात करने के लिए हरियाणा भवन रुक गए। जिस कदर इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष लगभग 2 घंटे मुख्यमंत्री का इंतजार करते रहे, उससे यह मुलाकात साधारण नजर नहीं आ रही है।  इनैलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस मुलाकात से हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है।

अशोक अरोड़ा भाजपा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा भवन न के बराबर ही दिखाई दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए 2 घंटे इंतजार करना कई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे रहा है। कमरा नंबर 30 में इंतजार करने के बाद वे मुख्यमंत्री से मिले थे। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है। 5 मेयर चुनाव व जींद उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं। इतना ही नहीं पुलवामा के बाद जो स्थिति बनी है वह भी भाजपा को फायदा दे रही है।

ऐसे में कई राजनीतिक दलों के नेता भाजपा के संपर्क में हैं। अशोक अरोड़ा की मुलाकात के भी कई मतलब निकाले जा रहे हैं। इनैलो के 3 विधायक पहले ही भाजपा के संपर्क में हैं और कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इनैलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है। बेशक दोनों पाॢटयों के नेता इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हों परंतु चुनावी माहौल में इस मुलाकात को साधारण नहीं माना जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static