इनेलो और बसपा के गठबंधन का नहीं पड़ेगा कोई असर:  कविता जैन

4/21/2018 4:53:52 PM

सोनीपत(पवन राठी): इनेलो और बसपा के गठबंधन के बाद हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। हर कोई इसी मुददे पर बात करता नजर आ रहा है। वहीं सोनीपत के गांव कालपुर में एक चौपाल का उद्घाटन करने पहुंची कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने भी इस गठबंधन पर तंज कसा।

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इनेलो की राजनीतिक जमीन खत्म हो चुकी है। इसीलिए इनेलो ने बसपा से गठबंधन किया है। वही तंज कसते हुए कहा कि थोथा चना और बाजे गना, इस गठबंधन का कोई असर नही पडने वाला है। साथ ही कहा कि बीजेपी सरकार में गरीब को गांव स्वराज योजना से और शहर का शहर स्वराज अभियान के तहत विकास करवाया जा रहा है। 

Rakhi Yadav