इनेलो-बसपा गठबंधन ने घोषित किए पांचों नगर निगम के मेयर प्रत्याशी

12/4/2018 5:41:39 PM

चंडीगढ़ (धरणी): आज इनेलो-बसपा गठबंधन ने पांच नगर निगमों के लिए हो रहे मेयर चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। यमुनानगर में जानकारी देते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा व बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यमुनानगर से संदीप गोयल, पानीपत से प्रियंका कश्यप, रोहतक से संचित नांदल, हिसार से अमित सैनी और करनाल से आशा विनोद वधवा मेयर के लिए प्रत्याशी होंगे।

 
यमुनानगर से संदीप गोयल

अशोक अरोड़ा ने कहा कि यमुनानगर के प्रत्याशी बसपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे और पानीपत, रोहतक और हिसार के प्रत्याशी इनेलो के पाटी चुनाव चिह्न पर। उन्होंने कहा कि करनाल से मेयर के लिए इनेलो-बसपा गठबंधन ने साझा उम्मीदवार घोषित किया है जो किसी भी दल के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ेगा।


रोहतक से संचित नांदल


करनाल से आशा विनोद वधवा

Shivam