पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इनेलो-बसपा का प्रदर्शन, फूंका पीएम का पुतला

5/25/2018 6:02:34 PM

टोहाना(सुशील सिंगला): पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से जहां एक ओर सरकार के प्रति अामजन में रोष का माहौल है, वहीं विपक्षी दलों ने प्रधान मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया है। अाज इनेलो व बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार जल्द पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों में कटोती करे। 

इस बारे में हल्का प्रधान हरि सिंह महरिया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जो लगातार पेट्रोल व डीजल के दामों में बढोतरी की जा रही है उसी के विरोध में इनेलो-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओ द्वारा यह प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करते है कि इनके दामो में कटौती की जाए वरना प्रदर्शन को उग्र किया जाएगा।
 

Deepak Paul