इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को मिली 1 दिन की फरलो, इस वजह से आएंगे जेल से बाहर

2/28/2020 2:57:48 PM

नई दिल्ली (गुलशन चावला)- दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को 1दिन की फरलो पर रिहा किया गया है। ये फरलों उन्हें पोते कर्ण चौटाला की सगाई में शामिल होने के लिए मिली है। 

बता दें कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने अर्जुन की सगाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से चार सप्ताह की पैरोल मांगी थी। चर्चा है कि सगाई 18 जुलाई को तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर होगी। समारोह में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे। देखना हाेगा कि अजय चौटाला व उनके बेटों को इस समारोह में आमंत्रित किया जाता है या नहीं।

चूंकि वर्ष 2018 चौटाला परिवार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ओमप्रकाश के पुत्र अजय चौटाला, पोते दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला को इनेलो से निष्काषित कर दिया गया है। इसके बाद अजय चौटाला ने जननायक जनता पार्टी का गठन किया। ऐसे में दोनों परिवारों के बीच काफी तल्खियां बढ़ गई हैं।

 

 

 

Isha