INLD ने किया संगठन में विस्तार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में किया बदलाव

8/4/2021 5:33:30 PM

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): INLD ने संगठन में विस्तार करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में  बदलाव किए है।  प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वेद सिंह मुंडे ने जिला प्रधानों से सलाह मश्विरा उपरांत इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से स्वीकृति लेने के बाद बुधवार को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की हैं।

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में नियुक्तियां करते हुए रमेश लाली को वरिष्ठ उपप्रधान, संपत राम ढहीनवाल को प्रधान महासचिव, बुद्ध सिंह, नर सिंह दाहिमा, विनोद चौहान, पूर्व सरपंच जगदीश चंद्र, सोमनाथ बोह, सत्यनारायण मंगाली, संत राम धानक, विजेंन्द्र टांक, रामेश्वर पहलवान, जयंत नाथ, वेद प्रकाश नंबरदार और राजीव शामली को प्रदेश उपाध्यक्ष, अभय राम भुक्कल, अजय बिल्लू, रामफल, सतपाल, दिलावर मेहर, विक्रांत बागड़ी, सुषमा चौधरी, उमेश रिंडल, सुशील कुमार सरपंच, जोगेन्द्र ग्रेवाल, मंगत सिंह नंबरदार और रवि कलसन को प्रदेश महासचिव, भजना खटीक, राजा राम नंबरदार, सत्यनारायण, ओमप्रकाश, जगदीश नंबरदार, मनीष, रोशन लाल, विजय बाल्मीकि, गुरनाम सिंह, मनफूल, धर्मपाल भौडा और महेन्द्र सिंह अछूत को सचिव, मा. रजनीश कुमार को संगठन सचिव, बलजीत सहंसी को कोषाध्यक्ष, सतीश छाछिया को प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रचार सचिव बनाया गया है।

अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए एडवोकेट अशोक भौरिया को सोनीपत, पूर्व सरपंच बलराज को हिसार, मा. सुखबीर सिंह सरोहा को झज्जर, बलराज खासा को रोहतक, महावीर सिंह दरौलीखेड़ा को जीन्द, दयारानी दुखेड़ी को अम्बाला, मुकेश नंबरदार को महेन्द्रगढ़, पवन भौडा को गुरूग्राम, सुरेन्द्र उर्फ पप्पू सरपंच को भिवानी, फूल सिंह को दादरी, रवि कुमार ओढ को फतेहाबाद, रोहताश को नूंह, धर्मेन्द्र कुमार को फरीदाबाद, रामपाल लिखी को पलवल, कपिल काबड़ी को पानीपत, लखविन्द्र सिंह को पंचकुला, रामचन्द्र चौहान को कैथल, सुरेश कन्हड़ी को यमुनानगर, जगदीश प्रशाद ढहीनवाल को रेवाड़ी, बलवान सिंह बाल्मीकि को करनाल, तेलू राम को सिरसा और संदीप बाल्मीकि को कुरूक्षेत्र का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मंत्री चौ. भागी राम, पूर्व विधायक डा. सीताराम, धनपत, लिछमन कंदरी, सतबीर, जयभगवान, सुरेन्द्र टोपरा, रामपाल, ललिता टांक, हेमंत कुमार, सोनिका गिल, सुखबीर तंवर और जोरा सिंह को प्रकोष्ठ का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।



(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha