इनेलो को लगा बड़ा झटका, पलवल के हल्का अध्यक्ष महेंद्र भड़ाना हुए भाजपा में शामिल

9/6/2019 4:52:38 PM

 

पलवल(दिनेश)-  केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल विश्राम गृह में प्रैस वार्ता दौरान संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 8 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होगें। उन्होंने कहा कि जम्मू एंड कश्मीर में धारा 370 और 35 ए हटाने के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली है जिसे लेकर लोगों में भारी उत्साह व जोश भरा हुआ है। इस अवसर पर इनेलो नेता व पूर्व पार्षद महेंद्र भड़ाना को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जन आर्शीवाद यात्रा को हरियाणा प्रदेश में अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने के पहले पखवाड़े में हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। अक्टूबर में चुनाव होना तय है और 6 नवम्बर से पहले हरियाणा प्रदेश में नई सरकार आस्तित्व में आ जाएगी। भाजपा पार्टी ने चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा यह चुनाव राष्ट्रवाद और हरियाणा प्रदेश के मुद्दों को लेकर लडेगी। राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के सामने कोई भी विपक्षी दल नहीं है। विपक्ष पूरी तरह से निराश व हताश है।

विपक्ष भाजपा का मुकाबला करने की बजाय आपस में लड़ रहा है। विपक्षी पार्टीयों के बयानों पर अब जनता विश्वास नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में महागठबंधन फेल हो चुका है। भाजपा ने जनता के साथ सीधा गठबंधन कर लिया है और भाजपा जीत की ओर बढ रही है। हरियाणा प्रदेश में भाजपा पार्टी को 75 से भी ज्यादा सीटें मिलेगी। राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भ्रष्टïाचार मुक्त व ईमानदार सरकार देने का काम किया है। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। सबका साथ सबका विकास के आधार पर विकास कार्य किए गए है। नौकरियों में पारदर्शिता लाई गई है। 
















 

Isha