इनेलो को लोगों के हितों से कोई लेना देना नही: दीपेंद्र हुड्डा

11/14/2018 9:29:00 AM

हिसार(विनोद सैनी): हिसार के पंचायत भवन में जिला सोशल मीडिया प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस हिसार वरुण गौड द्वारा युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकडों युवाओं ने भाग लिया। युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इसी दौरान दीपेंद्र ने प्रैस वार्ता करके इनेलो के बीच चल आपसी लडाई पर निशाना भी साधा। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इनेलो को प्रदेश के लोगों के हितों से कोई लेना देना नही है। बल्कि इनमें तो आपस में सत्ता पाने की लडाई है। उन्होंने इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो ने एसवाईएल को लेकर हरियाणा में फर्जी आंदोलन चलाया था और नकली गिरफ्तारियां व नकली रिहाई करवा कर ढोंग रचने का काम किया था।

दरअसल, उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस वरुण गौड द्वारा हिसार में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। सांसद दीपेंद्र हुडडा ने प्रैस वार्ता में कहा कि इनेलों को आतम मंथन करना चाहिए, उनकी पार्टी का ग्राफ क्यों इतना गिरा। उन्होंने कहा कि छह चुनावों में तीन विधानसभा और तीन लोकसभा चुनाव हुए। जिसमें विधानसभा में 17 सीटे और लोकसभा में दो सीटे आई। पिछले चुनावों में इनेलो की कई सीटें जमानत नही बचा पाई। 

Rakhi Yadav