SYL मुद्दा:इनेलो नेता अभय चौटाला सहित 75 नेताओं को मिली जमानत

2/27/2017 10:20:43 AM

चंडीगढ़:सतलुज-यमुना लिंक नहर खोदने के उद्देश्य से पंजाब में दाखिल होने अौर धारा-144 का उल्लंघन करने पर इंडियन नैशनल लोक दल (इनैलो) के नेता अभय चौटाला सहित 75 नेताअों को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि इनेलो नेता अभय चौटाला सहित 75 नेताओं को ज़मानत मिल गई है। वे सभी पुलिस वैन में पटियाला जेल से रवाना हुए हैं। सभी नेता करीब 11 बजे  चंडीगढ़ पहुंचेंगे।