इनेलो नेता कुणाल करण ने किया भाजपा-जजपा सरकार पर कटाक्ष, कहा गठबंधन नहीं यह ठगबंधन है

6/9/2023 2:56:23 PM

टोहाना (सुशील सिंगला) : इनेलो इस समय पूरे प्रदेश में हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा चला रही है। टोहाना स्थित अपने निवास पर शुक्रवार को इनेलो नेता कुणाल करण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में इनेलो नेता ने भाजपा और जजपा गठबंधन को लेकर टीपण्णी की। उन्होंने कहा भाजपा जजपा के बीच गठबंधन नहीं सिर्फ ठगबन्धन है। जिस तरह से भाजपा प्रभारी का बयान सामने आया है, उसके अनुसार यह ठगबन्धन अब सिर्फ 4 दिन चलेगा।

इसके अलावा कुणाल करण सिंह ने इनेलो की परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा कि हरियाणा परिवर्तन यात्रा 1 जुलाई को टोहाना विधानसभा में प्रवेश करेगी, जो तीन जुलाई तक टोहाना में चलेगी। यह यात्रा टोहाना के गांव नाढौडी से प्रवेश करेगी जिसके बाद लहरिया गांव में रात्रि ठहराव होगा। इसके बाद 2 जुलाई को यात्रा के ठहराव का कार्यक्रम शहर में होगा और तीन जुलाई को यात्रा क्न्ह्डी समैन गांव के रास्ते नरवाना मे प्रवेश करेगी। इस दौरान क्षेत्र से जुडी समस्याओं व मुद्दों को उठाया जाएगा।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Saurabh Pal