इनेलो को लग सकता है बड़ा झटका, अशोक अरोड़ा के कांग्रेस में जाने के आसार

9/9/2019 8:15:18 PM

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): चौटाला परिवार में मचे घमासान से इनेलो की सियासत काफी प्रभावित हुई है, इसी बीच एक और बड़ा झटका पार्टी को झेलना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा पार्टी से अलविदा सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। अशोक अरोड़ा जल्द ही कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो वो थानेसर से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनावों में मिली हार के इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अशोक अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव में मिली हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए ये इस्तीफा दिया था। अरोड़ा ने कहा था कि पार्टी की हार पर नैतिक जिम्मेवारी के नाते अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अशोक अरोड़ा ने अपना इस्तीफा पार्टी कार्यालय को ई मेल के जरिए भेजा था। वहीं अशोक अरोड़ा ने कल पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें वे भविष्य पर फैसला कर सकते हैं।

Shivam