बीजेपी में शामिल हुए इनेलो के विधायक बलवान दौलतपुरिया, विधायक पद से दिया इस्तीफा

6/8/2019 5:23:45 PM

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): लोकसभा चुनावों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद हरियाणा के विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है। इसी कड़ी में फतेहाबाद से इनैलो के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को फतेहाबाद पहुंचे सीएम मनोहरलाल खट्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने इनैलो विधायक को भाजपा जॉइन करवाई। बात करते हुए बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है।



विधायक ने कहा कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैंने इनेलो को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोगों ने बता दिया कि उनकी आस्था बीजेपी में है और जनभावना पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहरलाल खट्टर से जुड़ी हैं। इसीलिए जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वह बीजेपी में आए हैं। बलवान सिंह ने फतेहाबाद से टिकट मिलने पर कहा कि अगर पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह उसे अच्छे से निभाएंगे। इनैलो के बारे बलवान सिंह ने कहा कि इनेलो दो फाड़ होने के बाद टूट चुकी है और हरियाणा में अब कांग्रेस और भाजपा का ही मुकाबला रह गया।

Naveen Dalal