SYL के मुद्दे पर इनेलो का सरकार पर हमला, कहा- बेहद कमजोर निकले CM

6/2/2017 6:19:13 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):SYL के मामले में इनेलो लगातार सियासी लड़ाई में खुद की हाजिरी जाहिर कर रही है। इसी कड़ी में अब कुरुक्षेत्र में इनेलो ने प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार किया है। कुरूक्षेत्र में लघु सचिवालय प्रांगण में इनेलो कार्यकर्ताओं ने आज SYL के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और सरकार को इस मामले में कमजोर बताया। 

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि यहां कि खट्टर सरकार इस मामले में बेहद कमजोर सरकार है और SYL के पानी को हरियाणा में लाने में नाकाम रही है। वहीं लघु सचिवालय के बाहर कुरूक्षेत्र, थानेसर, लाडवा के इलाकों से इनेलो कार्यकर्ता पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अशोक अरोड़ा ने यहां कहा कि सीएम SYL केस में प्रधानमंत्री से बातचीत तक का समय नहीं ले पाए थे जबकि इनेलो इस मामले में कई बार लाठियां तक खा चुकी है। उन्होंने कहा कि इनेलो SYL के लिए लगातार अपनी लड़ाई जारी रखेगी।