Haryana Assembly Electiom: इनेलो ने जारी की दूसरी लिस्ट, देखिए किसे मिली टिकट...नफे सिंह राठी की पत्नी का नाम भी शामिल
punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2024 - 05:47 PM (IST)
चंडीगढ़:। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला से विचार विमर्श के बाद इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने रविवार को सात विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

कलायत विधानसभा हलका से रामपाल माजरा, लाडवा विधानसभा हलका से शेर सिंह बड़शामी, नारनोंद विधानसभा हलका से उमेद लोहान, बहादुरगढ़ विधानसभा हलका से पूर्व विधायक स्वर्गीय नफ़े सिंह राठी की धर्मपत्नी श्रीमती शीला राठी, रानिया विधानसभा हलका से अर्जुन सिंह चौटाला, हथीन विधानसभा हलका से तैयब हुसैन भीमसीका और कालांवाली विधानसभा हलका से मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस दूसरी सूची के 7 उम्मीदवारों समेत इनेलो के 11 और बसपा के 4 उम्मीदवारों को मिलाकर अब तक कुल 15 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर धरणी लगातार दूसरी बार हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी के बने अध्यक्ष