लोकसभा चुनावों को लेकर इनेलो की पहली सूची जारी, लिस्ट में तीन नाम, हिसार से सुनैना चौटाला लड़ेंगी चुनाव

4/18/2024 5:18:37 PM

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर इनेलो ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। हिसार से सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा है, तो वहीं कुरूक्षेत्र से अभय चौटाला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं अंबाला से इनेलो ने गुरप्रीत सिंह गिल चुनाव लड़ेंगे।

इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया। अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार सिख समुदाय ने इनेलो पार्टी का जताया आभार कहा कि अंबाला लोकसभा क्षेत्र से सभी पार्टियों ने सिख समुदाय की अनदेखी की है, यह पहली बार है कि इनेलो पार्टी ने सिख समुदाय का महत्व समझते हुए उन्हें टिकट दिया है, अंबाला से जीता कर भेजेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Editor

Nitish Jamwal