महंगाई के खिलाफ INLD का प्रदर्शन तेज, रोहतक DC ऑफिस में विधायक अर्जुन चौटाला ने लगाया धरना
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 02:09 PM (IST)
रोहतक (दीपक भारद्वाज) : महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के रनिया से विधायक अर्जुन चौटाला ने रोहतक में डीसी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। विधायक अर्जुन चौटाला जिला उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन डीसी के मौके पर नहीं पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जताई और धरना शुरू कर दिया।
इस मौके पर अर्जुन चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। इसी मुद्दे को लेकर इनेलो कार्यकर्ता डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे।

इस दौरान डीसी कार्यालय में प्रवेश को लेकर भी इनेलो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ समय तक कशमकश की स्थिति बनी रही। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया, जबकि कार्यकर्ता अंदर जाने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि बाद में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)