इनेलो 9 जनवरी को घोषित करेगी जींद उपचुनाव का उम्मीदवार

1/6/2019 10:40:39 PM

कुरूक्षेत्र (विनोद): इनेलो बसपा गठबंधन ने कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की। इस मौके पर इनेलो प्र्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि जींद उपचुनाव के उम्मीदवार की घोषणा की 9 जनवरी तक उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। जिसमें बसपा को ऑर्डिनेटर प्रकाश भारती और इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा शामिल हुए। 



बैठक में प्रकाश भारती ने कहा कि इनेलो और बसपा के बीच लोकसभा और विधानसभा की सीटों का बंटवारा हो चुका है, जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि अगर मांगेराम गुप्ता का आशीर्वाद इनेलो पार्टी को मिला है अगर वह टिकट के लिए अप्लाई करेंगे तो पार्टी उस बारे में विचार करेगी।

Shivam