सोशल मीडिया पर सक्रिय होगी इनैलो

4/4/2019 1:35:48 PM

चंडीगढ़(बंसल): इनैलो ने ‘सोशल मीडिया सैल’ का गठन किया है। पार्टी प्रवक्ता डा. सतबीर सिंह सैनी (राष्ट्रीय संयोजक), आर.एस. खर्ब (राष्ट्रीय प्रभारी), रविंद्र ढुल (प्रदेश संयोजक), सुखवंत सिंह (प्रदेश संयोजक), संदीप मूंड (प्रदेश प्रभारी) और विशेष फौगाट (प्रभारी मॉनीटरिंग कमेटी) सैल की देख-रेख करेंगे। पार्टी आलाकमान अनुसार इनैलो इस सैल के जरिए पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगी। इसके साथ-साथ मीडिया सैल को सशक्त बनाने के लिए लोकसभा व विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक व प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।

इनैलो कर्मचारी प्रकोष्ठ की सूची जारी 
इनैलो नेता अभय चौटाला और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की है जिसमें दलबीर सिंह को प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक और मान सिंह को वरिष्ठ उप-प्रधान नियुक्त किया है। इनैलो नेताओं ने बताया कि एस.एन. शर्मा, भरत सिंह बिधान, बनवारी लाल शर्मा, प्रताप सिंह, चंद्रभान, बनी सिंह, शक्ति सिंह, जरनैल सिंह दहिया, रणबीर सिंह दहिया, सुंदर सिंह व सुखबीर सिंह को कर्मचारी प्रकोष्ठ में उप-प्रधान की जिम्मेदारी दी है और खजान सिंह को महासचिव, करतार सिंह पंघाल को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि महासचिव पद के लिए अजीत सिंह, दियाल सिंह, रघुबीर सिंह, सुरेंद्र चुघ, हुकम सिंह फोर, पे्रम सिंह सहरावत, फुलेराम, मंगतराम महता, बलराम ढिल्लों, करतार सिंह मलिक, रणबीर सिंह और महेंद्र सिंह के नाम शामिल किए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की इस सूची में सचिव पद के लिए श्याम लाल, राजपाल, सतबीर सिंह मोर, गंगादीन शर्मा, राम सिंह, राकेश गुप्ता, महेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद और पे्रम सिंह को जिम्मेदारी दी है। अमृतलाल चोपड़ा को मुख्य संगठन सचिव, साहेब खान, हरि सिंह सोनी, जगजीत सिंह, देवीलाल मंगालिया, सतपाल सैनी, ओम प्रकाश नरवाल, सूरत सिंह को संगठन सचिव व लक्ष्मीनाराण सिंह प्रचार सचिव, भले राम फोगाट को सह-प्रचार सचिव और महेंद्रपाल काम्बोज को कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में कैशियर की जिम्मेदारी सौंपी है।

Shivam