किसान महापंचायत कर इनेलो करेगी चुनावी शंखनाद!

2/18/2021 10:12:22 PM

चंडीगढ़ (धरणी): ऐलनाबाद में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी चुनावी शंखनाद करने जा रही है। यह शंखनाद इनेलो नेता अभय चौटाला 3 मार्च को ऐलानाबाद में किसान महापंचायत कर करेंगे। इस महापंचायत में अभय अपनी राजनीतिक ताकत भी दिखाएंगे। मंगलवार को अभय ने चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस कर 3 मार्च को किसान महापंचायत करने का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने लाखों लोगों के पहुंचने का दावा किया है।

तीन कृषि कानूनों की खिलाफत को लेकर अभय सिंह चौटाला ने अपने पद से 27 जनवरी को इस्तीफा दे दिया था, इस इस्तीफा को स्पीकर द्वारा मंजूर कर लिया गया था। जिसके बाद अब ऐलनाबाद में 6 माह के अंदर चुनाव करवाना जरूरी है। 

बता दें 2009 में आरक्षित से यह सीट सामान्य हुई थी। यहां से चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने चुनाव लड़ा और जीत गए। हालांकि उन्होंने उचाना से भी जीत दर्ज की, जिसके चलते 2010 में उपचुनाव में अभय सिंह को चुनाव लड़ाया गया और उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद 2014 और 2019 के चुनाव में अभय सिंह चौटाला यहां से विधायक बने हैं। लेकिन उन्होंने किसानों के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई है। इस सीट पर अब उपचुनाव होने हैं। जिसके के लिए सियासत शुरु हो गई है। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

Content Writer

vinod kumar